फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HOS 10th 12th Result Out: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 19 May 2023 11:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

HOS 10th, 12th result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HOS 10th, 12th Result 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा ओपन स्कूल (HOS) 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2023 जारी कर दिया है। जो छात्र ओपन स्कूल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे HBSE HOS 10वीं -12वीं का रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को HOS परिणाम 2023 डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर या नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि या केवल अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

 

इस साल, HOS कक्षा 10 के नए छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 17.36 था। दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों का पास प्रतिशत 19.73 था। जबकि HOS कक्षा 12वीं की परीक्षा में नए छात्रों का पास प्रतिशत 21.65 था। वहीं दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों का पास प्रतिशत 37.67 था।


पिछले साल, HOS कक्षा 10 के नए छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 24.93% था। HOS कक्षा 10 की परीक्षा में 20,174 छात्र उपस्थित हुए। कुल 5,029 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि 15,145 छात्रों ने दोबारा परीक्षा दी। पिछले साल HOS कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल 23,886 छात्र उपस्थित हुए थे। कुल उपस्थित में से 8,096 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि 15,790 छात्रों ने फिर से परीक्षा दी।

HOS 10th Result ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'परिणाम' टैब पर क्लिक करें।
  • अब, “माध्यमिक / सीनियर के परिणाम” पर क्लिक करें। 
  • कक्षा 10वीं के लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • परिणाम' पर क्लिक करें।
  • हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं परिणाम 2023 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

विज्ञापन

HOS 12 का रिजल्ट ऐसे डाउनलोड करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें