Haryana NEET PG 2024: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) हरियाणा ने संशोधित हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही संशोधित सीट आवंटन परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। इच्छुक और पंजीकृत उम्मीदवार जिन्होंने अपनी पसंद भरी है, वे आधिकारिक वेबसाइट hry.online- counselling.co.in. पर जाकर आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
हरियाणा नीट पीजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों को 6 दिसंबर, रात 11:59 बजे तक ट्यूशन फीस का भुगतान करना होगा।