HTET Result: कुल 14.24 फीसदी उम्मीदवार सफल
एचटेट में कुल 2,61,389 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। जिनमें 1,88,083 महिलाएं, 73,301 पुरूष व पांच ट्रांसजेंडर शामिल हुए थे। इनमें ओवरऑल कुल 37,227 करीब 14.24 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। एचटेट लेवल-1 (पीआरटी) में 15.83 प्रतिशत, लेवल-2 (टीजीटी) में 16.46 प्रतिशत एवं लेवल-3 (पीजीटी) में 09.85 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। एचटेट लेवल-1 पीआरटी की परीक्षा में कुल 50,549 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 14,482 पुरूषों में से 2614 सफल रहे हैं एवं 36,066 महिलाओं में से 5389 उत्तीर्ण हुईं हैं।