फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी, कल से करें आवेदन; जानें जरूरी योग्यता

Tue, 27 May 2025 12:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana CET 2025 Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप सी और डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Haryana CET 2025 Registration - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana CET 2025 Registration: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 की अधिसूचना और कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार CET 2025 के लिए 28 मई से 12 जून 2025 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से जमा कर सकेंगे और पात्रता परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 जून है।

ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

हरियाणा सीईटी 2025 परीक्षा को ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा। इस पात्रता परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे। खास बात यह है कि परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा, जिससे उम्मीदवार बिना डर के उत्तर दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोर तीन साल तक मान्य

उम्मीदवारों को सीईटी 2025 के लिए सामान्य जागरूकता, हरियाणा सामान्य ज्ञान, गणित, तर्क शक्ति, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर जैसे विषयों की अच्छी तैयारी करनी होगी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीईटी का स्कोर तीन वर्षों तक वैध रहेगा और उम्मीदवार इस अवधि में इस स्कोर के आधार पर विभिन्न भर्तियों के लिए पात्र माने जाएंगे। साथ ही, अभ्यर्थी चाहें तो इस परीक्षा को कई बार दे सकते हैं, जिससे वे अपना स्कोर बेहतर कर सकें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इसके लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास की हो। ग्रुप D पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अविवाहित महिलाओं, विधवाओं और भूतपूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

परीक्षा शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित

हरियाणा CET 2025 के लिए सामान्य श्रेणी (अनारक्षित) के अभ्यर्थियों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, बीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें