पिछले साल हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कैसा था?
पिछले साल हरियाणा बोर्ड (HBSE) कक्षा 10वीं में कुल पास प्रतिशत 95.22% रहा था, जिसमें लड़कियों ने 96.32% पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया था। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 94.22% दर्ज किया गया था। कक्षा 12वीं में ओवरऑल पास प्रतिशत 85.31% रहा। इस बार लड़कों का प्रदर्शन बेहतर रहा और उन्होंने 88.14% पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 82.52% रहा।
इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 2025 में भी हरियाणा बोर्ड के नतीजे पिछले साल की तरह शानदार रहेंगे।
HBSE Result 2025: ऐसे देख सकेंगे परिणाम
हरियाणा बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "12वीं कक्षा का परिणाम" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- फिर "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड या सेव कर लें।