फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड एडमिट कार्ड 2021: दसवीं-बारहवीं का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 10 Apr 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए हरियाणा बोर्ड का एडमिट कार्ड 2021 जारी कर दिया है। दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर और ओपन स्कूल छात्रों के लिए प्रवेश पत्र उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे विद्यार्थी : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग जारी
विज्ञापन



22 अप्रैल से शुरू होंगी दसवीं की परीक्षाएं 
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की दसवीं कक्षा की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी और 12 मई को खत्म होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 17 मई को खत्म होंगी। इससे पहले बोर्ड परीक्षाएं  एकल शिफ्ट दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर 3 बजे तक आयोजित होनी थी। लेकिन अब बोर्ड परीक्षाओं की टाइमिंग  में बदलाव कर दिया है और परीक्षाएं  दोपहर साढ़े तीन बजे सेलकर 2 बजे तक लागू होगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच क्या स्थगित होंगी 10वीं-12वीं परीक्षाएं? शिक्षा मंत्री ने कही ये बात


ऐसे डाउनलोड करें दसवीं और बारहवीं का प्रवेश पत्र
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in है।
-यहां होम पेज पर ही आपको प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इसके बाद आपका प्रवेश पत्र खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें