नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.66 प्रतिशत
सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का कुल परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा है। इस श्रेणी में 1,93,828 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए, जिनमें से 1,66,031 उत्तीर्ण हुए जबकि 7,900 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहे।
स्वयंपाठी छात्रों का प्रदर्शन 63.21 प्रतिशत
स्वयंपाठी श्रेणी में 3,419 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 2,161 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की सफलता दर 63.21% रही। वे अनुक्रमांक अथवा नाम, माता-पिता का नाम व जन्मतिथि भरकर अपना परिणाम देख सकते हैं।