5 अप्रैल तक दे सकते हैं उत्तर कुंजी को चुनौती
यदि कोई उम्मीदवार गुजरात सेट की उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे ईमेल आईडी: gujcetkey@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
जो उम्मीदवार आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे उन्हें प्रति प्रश्न 500 रुपये का शुल्क देना होगा। आंसर-की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल, 2025 शाम 6 बजे तक है।
उत्तर कुंजी को कैसे चुनौती दें?
छात्रों को विषयवार, माध्यमवार और प्रश्नवार आपत्तियों के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे। बोर्ड ने कहा, "समय सीमा के बाद और आवश्यक सहायक दस्तावेजों के बिना प्राप्त अभ्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। "उत्तर कुंजी" के बारे में सबमिशन केवल ई-मेल के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा।"
अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क का भुगतान "एसबीआई बैंक" के माध्यम से कर सकते हैं। शिकायतों के साथ-साथ अभ्यर्थियों को भुगतान किए गए शुल्क चालान की एक प्रति भी ईमेल के माध्यम से भेजनी होगी। जीएसईबी ने कहा, "भुगतान किए गए शुल्क के चालान के बिना प्राप्त कोई भी सबमिशन स्वीकार नहीं किया जाएगा।"
यदि प्रस्तुत प्रश्न सही पाया जाता है तो उस प्रश्न के लिए भुगतान किया गया शुल्क अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा।