फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: पर्चे-ब्लूटूथ का जमाना गया! अब AI की मदद से हो रही नकल; गुजरात के सूरत में पकड़े गए दो विद्यार्थी

Fri, 28 Nov 2025 08:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

एक परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने देखा कि बीसीए का एक छात्र और एक छात्रा अपनी कलाई घड़ी से कुछ पढ़ रहे हैं। पता चला कि दोनों को अपनी स्मार्ट घड़ियों में लगे एक एआई टूल से लाइव उत्तर मिल रहे थे।
 
विज्ञापन
परीक्षा में एआई की मदद से नकल करते पकड़े गए छात्र - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AI: गुजरात के सूरत में एक विश्वविद्यालय में पढ़ रहे बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) के दो विद्यार्थियों को सेमेस्टर परीक्षा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का उपयोग करके अपनी स्मार्टवॉच के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया।

विज्ञापन


यह घटना बुधवार को वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय में हुई। यह राज्य में शायद पहली घटना है जहां छात्र एआई टूल्स और हाई-टेक गैजेट्स की मदद से परीक्षा में नकल करते पकड़े गए।

विश्वविद्यालय के कुलपति किशोरसिंह चावड़ा ने बताया, "एक परीक्षा केंद्र के पर्यवेक्षक ने देखा कि बीसीए का एक छात्र और एक लड़की अपनी कलाई घड़ी से कुछ पढ़ रहे हैं। पर्यवेक्षक सतर्क हो गए क्योंकि ये विद्यार्थी संदिग्ध हरकतें कर रहे थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने छात्रों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया

उन्होंने कहा, "पता चला कि दोनों को अपनी स्मार्ट घड़ियों में लगे एक एआई टूल से लाइव उत्तर मिल रहे थे। इसके बाद, विश्वविद्यालय ने परीक्षा के दौरान इस गड़बड़ी के लिए दोनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया।"

चावड़ा ने बताया कि घटना के बाद विश्वविद्यालय ने नए दिशानिर्देश जारी किए और छात्रों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण ले जाने पर रोक लगा दी, जिसे इंटरनेट से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन पर पहले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा, "अब छात्रों को स्मार्ट घड़ियां, ईयरबड्स, इलेक्ट्रॉनिक पेन और अंगूठियां जैसे गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी, जिन्हें वाई-फाई के माध्यम से जोड़ा जा सकता है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें