फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 12th Supplementary Exam 2020: साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी

Mon, 22 Jun 2020 06:08 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GSEB Exam 2020
विज्ञापन

गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, GSEB ने कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा के लिए फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ा दी है। ध्यान दें कि बोर्ड ने केवल साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए तिथि बढ़ाई है। छात्र जीएसईबी की आधिकारिक साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org है। 

विज्ञापन


केवल वो लेग पूरक परीक्षा में बैठ सकते जो छात्र अपने स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, या दो या दो से अधिक विषयों में परीक्षा में असफल हुए हैं या परीक्षा में बैठे ही नहीं हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2020 तक है। पहले जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून, 2020 तक थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

बोर्ड ने 17 मई, 2020 को विज्ञान स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया है। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ रीचेकिंग, पुनर्मूल्यांकन या अपनी ओएमआर शीट की डुप्लिकेट कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि परीक्षाएं 5 मार्च से 21 मार्च के बीच गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थीं, लेकिन 24 मार्च के बाद सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण परिणामों की घोषणा में देरी हुई।
विज्ञापन


अभी भी ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1. सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन करें।
चरण 2. उसके बाद GSEB HSC विज्ञान परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद जीएसईबी एचएससी परिणाम 2020 देखने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4. जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 5. अपना परिणाम डाउनलोड करें और इनका प्रिंट-आउट लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें