फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात : सिपाही भर्ती का पेपर लीक, परीक्षा रद्द

Sun, 02 Dec 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
गुजरात पुलिस
विज्ञापन

गुजरात में सिपाही भर्ती का पेपर लीक होन का मामला सामने आया है। सिपाही भर्ती का पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। गुजरात में लोक रक्षक में 9 हजार भर्ती होनी हैं। इसके लिए रविवार को दोपहर दो बजे से परीक्षा होनी थी पर पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। बता दें कि 9 हजार सीटों के लिए 9 लाख लोगों ने आवेदन किया था। 

विज्ञापन


गोरतलब है कि गुजरात सरकार की तरफ से पुलिस महकमे में लोक रक्षक दल के 9763 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को लिखित परीक्षा होनी थी। इसमें 8 लाख 76 हजार 356 लोगों ने आवेदन किया था। अलआरडी भर्ती बोर्ड के अनुसार राज्य के 29 शहर व जिलों के 2440 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 29200 कमरों में व्यवस्था की गई थी। सभी कमरों में सीसीटीवी लगाए गए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें