गुजरात परीक्षा बोर्ड ने आठवीं कक्षा के लिए एनएमएमएस छात्रवृत्ति रिजल्ट जारी कर दिया है। एनएमएमएस रिजल्ट मेरिट सूची के रूप में जारी किया गया है। राष्ट्रीय स्कॉलरशिप मेरिट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह स्टेट लेवल स्कॉलरशिप परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org के जरिए चेक कर सकते हैं। एनएमएमएस मेरिट लिस्ट 13 मई को ही एक्टिवेट हो गई थी।
अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए स्कॉलरशिप रिजल्ट देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-गुजरात बोर्ड परीक्षा 2021: 10वीं की परीक्षा रद्द, बिना परीक्षा ऐसे पास होंगे छात्र
ऐसे देखें एनएमएमएस गुजरात रिजल्ट 2021
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebexam.org पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपनी जानकारी भरें।
-इस तरह से आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
एनएमएमएस (NMMS) गुजरात एग्जामिनेशन 2021 का आयोजन 14 मार्च को हुआ था। इस राज्य स्तरीय स्कॉलरशिप परीक्षा में इस साल 77,368 अभ्यर्थी क्वालिफाई हुए हैं, जिनमें से 5090 अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में जगह मिली है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक