फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat NEET UG 2025: गुजरात नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की तारीखें बढ़ीं, अब 29 अक्तूबर तक करें पंजीकरण

Mon, 27 Oct 2025 07:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Gujarat NEET UG 2025: गुजरात नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग की तारीखें बढ़ा दी गई हैं। उम्मीदवार अब 29 अक्तूबर शाम 5 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि दस्तावेज सत्यापन 30 अक्तूबर दोपहर तक और चॉइस फिलिंग 1 नवंबर सुबह 10 बजे तक खुली रहेगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gujarat NEET UG Counselling 2025: गुजरात में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग की समयसीमा बढ़ा दी गई है। प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज के लिए गठित एडमिशन कमेटी (ACPUGMEC) ने बताया कि अब उम्मीदवार 29 अक्तूबर 2025 शाम 5 बजे तक गुजरात राउंड 3 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। यह निर्णय उन छात्रों के लिए राहतभरा है जो समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

29 अक्तूबर तक पिन लेने का मौका

ऑनलाइन PIN लेने की अंतिम तारीख भी बढ़ाकर 29 अक्तूबर शाम 5 बजे तक कर दी गई है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि यह PIN लेने के बाद ही वे अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

इसके साथ ही, दस्तावेज जमा करने और सत्यापन (Document Verification) की आखिरी तारीख 30 अक्तूबर 2025 दोपहर 12 बजे तक तय की गई है। यानी जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपने दस्तावेजों की पुष्टि नहीं कराई है, वे इस समयसीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

एडमिशन कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग विंडो 1 नवंबर सुबह 10 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं।

वहीं, जिन उम्मीदवारों को पहले से किसी कॉलेज में सीट आवंटित हुई है और वे अब उसे रद्द कराना चाहते हैं, उनके लिए एडमिशन कैंसलेशन की प्रक्रिया भी 30 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक खुली रहेगी। इसका अर्थ है कि छात्र अपने पिछले प्रवेश को इस तारीख से पहले निरस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

सीटों का विवरण

गुजरात नीट यूजी 2025 के तहत मैनेजमेंट और एनआरआई कोटा की सीटों की संख्या भी एडमिशन कमेटी ने जारी की है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) द्वारा स्वीकृत सीटों के अनुसार, गुजरात कोटे, मैनेजमेंट कोटे और एनआरआई कोटे के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों में सीटें इस प्रकार हैं- 
  • अहमदाबाद के GCS मेडिकल कॉलेज में गुजरात कोटे की 38 सीटें, मैनेजमेंट कोटे की 5 सीटें और एनआरआई कोटे की 7 सीटें स्वीकृत हैं। 
  • इसी तरह, गांधीनगर जिले के कालोल में स्थित स्वामीनारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में भी 38 सीटें गुजरात कोटे के तहत, 5 सीटें मैनेजमेंट कोटे और 7 सीटें एनआरआई कोटे में निर्धारित की गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें