फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 2021 : गुजरात सरकार का बड़ा एलान, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं एक जुलाई से होंगी

Tue, 25 May 2021 06:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं एक जुलाई, 2021 से शुरू होंगी।
  • विज्ञान संकाय पार्ट-1 की प्रश्न पत्र एमसीक्यू यानी बहुवैकल्पिक प्रश्न-उत्तर पर आधारित होंगे।
  • जबकि पार्ट-2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। 
  • अन्य संकाय यानी कला और वाणिज्य की परीक्षाओं में पेपर डिस्क्रिप्टिव आधार पर ही होंगे।
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड परीक्षा 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के कारण बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर बढ़ती गहमागहमी के बीच, गुजरात सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सरकार की योजना के अनुसार, गुजरात में गुजरात बोर्ड की ओर से मौजूदा प्रणाली के अनुसार ही कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा ने बताया कि विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं एक जुलाई, 2021 से शुरू होंगी। चूड़ास्मा ने कहा कि विज्ञान संकाय पार्ट-1 की प्रश्न पत्र एमसीक्यू यानी बहुवैकल्पिक प्रश्न-उत्तर पर आधारित होंगे। जबकि पार्ट-2 की परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे।  वहीं, अन्य संकाय यानी कला और वाणिज्य की परीक्षाओं में पेपर डिस्क्रिप्टिव आधार पर ही होंगे।
 

विज्ञापन

कोरोना महामारी की भयावह स्थिति के कारण, बचाव दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन किया जाएगा। एक परीक्षा कक्षा में केवल 20 छात्रों को बैठने की अनुमति होगी। बता दें गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में छह लाख 83 हजार छात्र शामिल होंगे। 

जीएसईबी की योजना के अनुसार, छात्रों के लिए, 50 अंकों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों और 50 अंकों के सब्जेक्टिव पेपर के साथ 100 अंकों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह उन छात्रों के लिए लागू होगा जिन्होंने साइंस स्ट्रीम का विकल्प चुना है। हालांकि, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों को 100 अंकों की सब्जेक्टिव परीक्षा देनी होगी।

 
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा तीन घंटे की होगी। बोर्ड के छात्रों को उनके स्कूल के पास एक परीक्षा केंद्र मिलेगा ताकि उन्हें कोरोना महामारी के इस विकट समय के दौरान दूर की यात्रा न करनी पड़े। इससे पहले, गुजरात सरकार ने 13 मई को कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट करने की घोषणा की थी।

इसके आधार पर राज्य में कक्षा 10वीं के 8.72 लाख से अधिक छात्रों को अगली कक्षा यानी 11वीं में प्रमोट किया जा चुका है।  उस वक्त, शिक्षा मंत्री ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़े पैमाने पर सीधी पदोन्नति से इनकार किया था उन्होंने कहा था कि परीक्षाएं सुरक्षित माहौल में आयोजित करना सुनिश्चित की जाएंगी। इससे पहले ही राज्य सरकार ने कक्षा एक से नौवीं और कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बिना परीक्षा के ही अगली कक्षाओं में क्रमोन्नति की घोषणा की थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें