फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB SSC Result 2020 Date: दसवीं के परिणामों का है इंतजार, पढ़ें ये खबर

Thu, 28 May 2020 03:24 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SSC Result 2020 Gujarat Board
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, GSEB जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं या SSC परीक्षा परिणाम जारी करेगा। GSEB SSC परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी। उम्मीद है कि मई अंत तक गुजरात बोर्ड SSC परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने अभी तक परिणामों की तिथि को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन


बता दें कि गुजरात बोर्ड ने 12वीं के साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए थे। अब छात्रों को बेसब्री से दसवीं के परिणामों का इंतजार है। परिणाम मई के अंत में उपलब्ध होने की संभावना है लेकिन परिस्थिति को देखते हुए परिणाम में अभी और देरी हो सकती है। बोर्ड रिजल्ट जारी होने से एक दिन पहले परिणाम की तारीख और समय के बारे में सूचित करेगा। आगे दिए निम्म चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। 

ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम-
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल  वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर बोर्ड रिजल्ट पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे उसके बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
  • परिणाम देखें और सत्यापित करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।
इस साल लगभग 11 लाख उम्मीदवार परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। ये परीक्षा राज्य भर के 1548 केंद्रों में आयोजित किए गए थे। गुजरात बोर्ड, GSEB 12वीं के विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें