मिजोरम में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात का निर्णय सरकार ने लिया है। यहां लॉकडाउन के दौरान स्थगित हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 16 जून से आयोजित होंगी। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है। स्थगित परीक्षाएं 16 जून से लेकर 18 जून के बीच होंगी। इसे लेकर मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। गौरतलब है कि मार्च में लॉकडाउन की घोषणा होते ही मिजोरम शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। तालाबंदी की वजह से विद्यार्थी अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान और गृह विज्ञान की परीक्षाएं नहीं दे पाए थे।