फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Board GSEB Class 12th Science Result: 12वीं कक्षा के विज्ञान स्ट्रीम के परिणाम जारी, यहां है डायरेक्ट लिंक

Sun, 17 May 2020 04:06 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
GSEB Gujarat Board Result 2020
विज्ञापन
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने आज यानी 17 मई सुबह 6 बजे विज्ञान स्ट्रीम के परिणामों की घोषणा की है। जो छात्र परीक्षा में बैठे हैं वे गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर gseb.org पर देख सकते हैं। छात्रों को परिणाम का डायरेक्ट लिंक आगे इस खबर में भी मिल जाएगा। उम्मीदवारों के पास प्रतिशत अंक भी आगे दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना भी जारी हई है, जिसमें लिखा है कि मार्च में आयोजित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 12वीं के जनरल और अन्य स्ट्रीम के छात्रों के परिणाम बाद में जारी किए जाएंगे। जीएसईबी एचएससी परिणामों को देखने के लिए छात्रों के पास उनका हॉल टिकट होना चाहिए।

बता दें कि इससे पहले 28 अप्रैल को गुजरात बोर्ड ने गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान के लिए परीक्षा उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षाएं 5 मार्च से 21 मार्च के बीच गुजरात बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थीं, लेकिन 24 मार्च के बाद सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के कारण परिणामों की घोषणा में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण 1. सबसे पहले गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर लॉगइन करें।
चरण 2. उसके बाद GSEB HSC विज्ञान परिणाम संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3. लिंक पर क्लिक करने के बाद जीएसईबी एचएससी परिणाम 2020 देखने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4. जैसे ही आप सबमिट करेंगे तो गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
चरण 5. अपना परिणाम डाउनलोड करें और इनका प्रिंट-आउट लें।

ये भी पढ़ें- Gujarat board 2020: इस साल 71.34 फीसदी छात्र-छात्राओं ने पाई सफलता

अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें