फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB SSC Result 2026: कल सुबह आठ बजे आएगा गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, विद्यार्थी पूरी कर लें तैयारियां

Tue, 05 May 2026 03:08 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं (SSC) का रिजल्ट 6 मई को सुबह 8 बजे जारी करेगा। छात्र gseb.org पर सीट नंबर डालकर मार्कशीट देख सकेंगे। वेबसाइट के अलावा एसएमएस और व्हाट्सऐप से भी रिजल्ट मिलेगा।
 
विज्ञापन
GSEB SSC Result 2026 - फोटो : AI Genrated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSEB Class 10th Result 2026: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) कक्षा 10वीं (SSC) परीक्षा का रिजल्ट कल, 6 मई को सुबह 8 बजे जारी करेगा। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 12वीं (HSC) और GUJCET 2026 के परिणाम 4 मई को घोषित कर दिए थे। अब 10वीं के लाखों छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है, जो कल खत्म हो जाएगा।

पिछले साल का प्रदर्शन

पिछले वर्ष 2025 में गुजरात बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट 8 मई को जारी किया गया था, जिसमें कुल पास प्रतिशत 83.08% रहा था। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 7.62 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 7.46 लाख परीक्षा में शामिल हुए और करीब 6.20 लाख छात्र सफल रहे।

परीक्षा राज्य के 87 जोन में 989 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 3,200 से अधिक स्थान और 31,000 से ज्यादा परीक्षा कक्ष शामिल थे। वहीं, गुजरात स्टेट ओपन स्कूल (GSOS) के छात्रों का पास प्रतिशत 27.18% रहा था।

SMS और WhatsApp से भी मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट के दिन वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है। छात्र एसएमएस और व्हाटसएप सुविधा के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इससे उन्हें वेबसाइट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और आसानी से मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करते समय केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड द्वारा दिए गए माध्यमों का ही उपयोग करें। ऑनलाइन जारी मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि मूल प्रमाण पत्र बाद में स्कूलों के माध्यम से दिए जाएंगे।

जीएसईबी का यह परिणाम राज्य के लाखों छात्रों के भविष्य के लिए अहम साबित होगा, क्योंकि इसके आधार पर ही वे आगे की पढ़ाई के लिए विषय और स्ट्रीम का चयन करेंगे।
 

विद्यार्थी पूरी कर लें अपनी तैयारियां

विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने से पहले सभी जरूरी तैयारियां कर लेनी चाहिए, जिससे जारी होने पर आपको अपना रिजल्ट देखने में कोई परेशानी न हो। विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, आवेदन संख्या, सीट संख्या, पंजीकरण आदि तैयार रखनी चाहिए। ये सभी जानकारियां हॉल टिकट में होती हैं। इसके अलावा रिजल्ट देखने के लिए स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन भी जरूरी है।
 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

  • छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • इसके बाद “SSC/Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना 6 अंकों का सीट नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।
  • सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें