GSEB HSC Supplementary Result 2025: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB), गांधीनगर ने कक्षा 12 सामान्य स्ट्रीम के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने आज, 17 जुलाई 2025 को HSC सामान्य स्ट्रीम सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन छात्रों ने पूरक परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने सीट नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
51.58% छात्र हुए सफल
इस वर्ष कुल 40,865 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 33,731 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें से 17,397 छात्र सफल घोषित किए गए हैं और अब एचएससी प्रमाणपत्र प्राप्त करने के पात्र हैं। इस बार का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 51.58% रहा है।
छात्र अपने स्कोरकार्ड में नाम, सीट संख्या, विषयवार अंक, प्राप्त ग्रेड और प्रतिशत की जानकारी देख सकते हैं। स्कोरकार्ड gseb.org पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपनी सीट संख्या दर्ज कर आसानी से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।