डीयू बीए एलएलबी ऑनर्स की पहली कट-ऑफ
सामान्य (UR) वर्ग के लिए बीए एलएलबी की कट-ऑफ 88.50, ओबीसी के लिए 79.75, एससी के लिए 72.75, और एसटी वर्ग के लिए 63.00 अंक निर्धारित की गई है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कट-ऑफ 81.50 और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांगजन) के लिए 70.75 अंक रही है।
डीयू बीबीए एलएलबी ऑनर्स 2025: सामान्य वर्ग के लिए 87 अंक
बी.बीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के लिए सामान्य (UR) वर्ग के लिए कट-ऑफ 87, ओबीसी के लिए 78.25, एससी के लिए 69.25, एसटी के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.25, और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए भी 59 अंक रही है।
कट-ऑफ के बाद अब आगे क्या होगा?
जो छात्र अपनी आवंटित सीट स्वीकार कर लेंगे और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लेंगे, उन्हें अब अंतिम पुष्टि और ओरिएंटेशन (परिचय) से जुड़ी जानकारी का इंतजार करना होगा। जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है या जो बेहतर विकल्प चाहते हैं, वे सीट उपलब्ध होने पर अगले काउंसलिंग राउंड में हिस्सा ले सकते हैं। अगर कोई छात्र सीट का प्रस्ताव अस्वीकार करता है या वापस लेता है, तो वह सीट राउंड 2 में दूसरे उम्मीदवारों को आवंटित कर दी जाएगी।