इस साल गुजरात बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या इस तरह रही...
- 2019 में GSEB 10वीं परीक्षा के लिए 8,28,944 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से केवल 8,22,823 छात्र-छात्राएं ही परीक्षा में उपस्थित हुए।
- इस साल कुल 55,1023 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं।
- 2019 GSEB SSC परीक्षा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.97 प्रतिशत रहा। छात्राएं छात्रों से आगे रहीं।
- इस साल, गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 72.64, जबकि लड़कों के लिए यह आंकड़ा 62.83 प्रतिशत रहा।
पिछले वर्ष लगभग 10.64 लाख विद्यार्थियों ने SSC परीक्षा में पंजीकरण कराया था।
अपने 10वीं परीक्षा परिणाम को जारी होने के उपरान्त नीचे दिए गए नियमों का पालन कर आसानी से देख सकते हैं।
GSEB Gujarat Board SSC 10th Results: : ऐसे डाउनलोड करें अपना परिणाम -
चरण 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर GSEB SSC परीक्षा परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: खुले पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: पंजीकरण संख्या दर्ज कर लॉग-इन करें।
चरण 5: अब अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।