फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड: कल जारी होगा 12वीं कक्षा का विज्ञान का रिजल्ट 

Sat, 16 May 2020 07:42 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड के 12वीं का विज्ञान का रिजल्ट कल होगा रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा का विज्ञान का रिजल्ट कल जारी होगा। विद्यार्थी अपना रिजल्ट गुजरात बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा के विज्ञान का रिजल्ट कल सुबह आठ बजे जारी होगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से अप्रैल मध्य में ही गुजरात बोर्ड की बारहवीं कक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य स्थगित हो गया था। बोर्ड ने मई आखिर तक दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


इस साल 16 लाख लोगों ने गुजरात बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें से 6 लाख विद्यार्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी थी।

इसे भी पढ़ें-अरुणाचल में स्वयं प्रभा टीवी के जरिए एनसीईआरटी सिलेबस को कवर देने के लिए दी जाएंगी मुफ्त कक्षाएं  


कैसे देखें अपना रिजल्ट
- गुजरात बोर्ड के बारहवीं कक्षा के विज्ञान का रिजल्ट विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
- जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org है।
- यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
- विद्यार्थियों को रिजल्ट देखने के लिए लॉग इन करना होगा।
-रोल नंबर से लॉग इन करते ही विद्यार्थियों का रिजल्ट खुल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें