फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 10th Result 2020: इस साल 60.64 फीसदी छात्र-छात्राएं हुए पास, देखें पिछले 10 सालों के परिणाम

Tue, 09 Jun 2020 10:10 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, GSEB ने दसवीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे वे यहां अपना परिणाम देख सकते हैं। बता दें कि बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम सुबह 6 बजे ही घोषित कर दिए थे। छात्र-छात्राएं गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.gseb.org/ है। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की अंग्रेजी वेबसाइट माइरिजल्टप्लस की वेबसाइट के माध्यम से भी परिणामों का डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि 2020 में 60.64 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिलों की बात करें तो सूरत सबसे ऊपर रहा, इस जिले में 94.66 फीसदी स्टूडेंट्स ने पास हुए।

पिछले कुछ सालों में 10वींं के पास प्रतिशत में कुछ बदलाव देखें गए हैं। बता दें कि  साल 2009 में पास प्रतिशत 56.43 रहा जबकि 2010 - 60.81 फीसदी,  2011 - 71.06 फीसदी,  2012 - 69.10 फीसदी, 2013 - 65.12 फीसदी, 2014 - 63.85 फीसदी, 2015 - 54.42 फीसदी, 2016 - 54.93 फीसदी,  2017 - 53.10 फीसदी, 2018 - 53.62 फीसदी और 2019 - 54.25 फीसदी रहा। अगर पुराने आंकड़े के मुताबिक 2011 में पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा जबकि 2017 में पास प्रतिशत कम रहा। 

बता दें, गुजरात बोर परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे थे। सवाल यह है कि परिणाम कहां और कैसे देखने हैं। पढ़ते हैं आगे...
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम-
आगे दिए निम्म चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं- 
  • गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर बोर्ड रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।

मुख्य जानकारी-

  1. गुजरात बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए थे। 12वीं का इस वर्ष पास प्रतिशत 71.34 फीसदी रहा है वहीं इस साल टॉपर ने 91.42 फीसदी अंक हासिल किए।  70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल कर लड़कियों को पीछे छोड़ दिया।  
  2. 10वीं कक्षा के इस साल लगभग 11 लाख उम्मीदवार परिणामों का इंतजार कर रहे थे। ये परीक्षा राज्य भर के 1548 केंद्रों में आयोजित किए गए थे।
यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें अपना परिणाम-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें