फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 10th Result 2020: कहां और कैसे देखें गुजरात बोर्ड की दसवीं कक्षा का परिणाम

Tue, 09 Jun 2020 08:43 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2020
विज्ञापन
गुजरात बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, GSEB ने 10वीं परीक्षा के नतीजे सुबह 6 बजे ही घोषित कर दिए। बता दें, GSEB SSC परीक्षा 5 मार्च से 17 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे थे। सवाल यह है कि परिणाम कहां और कैसे देखने हैं। पढ़ते हैं आगे...

कहां देखें 10वीं के छात्र अपना परिणाम-

छात्र-छात्राएं गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.gseb.org/  है। इसके अलावा छात्र अमर उजाला की माइरिजल्टप्लस की वेबसाइट पर डायरेक्ट लिंक पा सकते हैं। 

कैसे देखें अपना परिणाम-

आगे दिए निम्म चरणों का पालन करके उम्मीदवार आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं- 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को गुजरात बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर बोर्ड रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपके सामने बाद रिजल्ट खुल जाएगा।
  • परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए एक फोटो कॉपी संभालकर रखें।

मुख्य जानकारी-

  1. गुजरात बोर्ड ने 12वीं के साइंस स्ट्रीम के परिणाम पहले ही घोषित कर दिए थे। 
  2. 12वीं का इस वर्ष पास प्रतिशत 71.34 फीसदी रहा है जबकि पिछले साल पास प्रतिशत 71.90% था। 
  3. इस साल टॉपर ने 91.42 फीसदी अंक हासिल किए। 
  4. 70.85 फीसदी लड़कियों को उत्तीर्ण घोषित किया जबकि 71.69 लड़कों ने सफलता हासिल कर लड़कियों को पीछे छोड़ दिया।  
  5. इस साल लगभग 11 लाख उम्मीदवार परिणामों का इंतजार कर रहे थे। ये परीक्षा राज्य भर के 1548 केंद्रों में आयोजित किए गए थे।
यहां दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देखें अपना परिणाम-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें