फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GSEB 10th Result: गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, रेगुलर छात्रों का शानदार प्रदर्शन; 83.86% बच्चे पास

Wed, 06 May 2026 08:10 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GSEB 10th Result 2026 OUT: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्दी से चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
GSEB 10th Result - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GSEB 10th Result 2026: गुजरात माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने कक्षा 10वीं (SSC) का परिणाम 2026 जारी कर दिया है। फरवरी–मार्च 2026 में आयोजित एसएससी और संस्कृत प्रथमा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

रेगुलर छात्रों का शानदार प्रदर्शन

इस परीक्षा में कुल 7,69,993 रेगुलर छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 7,56,392 ने परीक्षा दी और 6,34,327 छात्र पास हुए। इस तरह रेगुलर छात्रों का रिजल्ट 83.86% रहा। वहीं 70,934 रिपीट छात्रों में से 67,404 ने परीक्षा दी और 22,598 सफल हुए, जिनका रिजल्ट 33.53% रहा। इसके अलावा GSOS के तहत 25,313 छात्रों में से 23,353 ने परीक्षा दी और 6,590 पास हुए, जिनका रिजल्ट 28.22% रहा।

 

गांधीनगर जिले के अजोल सेंटर का 100% परिणाम

फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित सेकेंडरी स्कूल लीविंग एग्जामिनेशन के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और सभी सफल छात्रों को बधाई दी गई है। यह परीक्षा पूरे राज्य में 1006 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इस बार गांधीनगर जिले का अजोल सेंटर 100% परिणाम के साथ सबसे आगे रहा, जबकि दाहोद जिले का मुंखोसला सेंटर 33.74% परिणाम के साथ सबसे नीचे रहा।

 

इस वर्ष परीक्षा में कुछ गड़बड़ी के 5 मामले दर्ज हुए और CCTV फुटेज के आधार पर 233 परीक्षार्थियों की जांच कर उचित कार्रवाई की गई।

 

इस परीक्षा में अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट और सूरत की जेलों में 61 बंदी परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से 51 ने परीक्षा दी। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों को अतिरिक्त समय और लिखने वाले की सुविधा दी गई। कुल 4,449 दिव्यांग उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 2,668 उम्मीदवार सर्टिफिकेट के लिए पात्र हुए।

परिणाम के बाद राज्य शिक्षा बोर्ड पुनर्मूल्यांकन के लिए आधिकारिक समय-सारिणी और प्रक्रिया जारी करेगा। इसके बाद छात्र बोर्ड के आधिकारिक वेब पोर्टल gseb.org के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

 

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया शुल्क का भुगतान करना होगा। एक विषय के पुनर्मूल्यांकन के लिए 100 शुल्क तय किया गया है, जबकि सभी विषयों के व्यापक पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 शुल्क निर्धारित है। छात्र आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए लिंक “SSC Result 2026” या “Class 10 Result 2026” पर क्लिक करें।
  • अब अपना सीट नंबर (Seat Number) दर्ज करें, जो आपके एडमिट कार्ड पर दिया गया है।
  • जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका GSEB 10वीं रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक होंगे।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें