फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : सरकारी स्कूलों में स्थानीय भाषा में होगी पढ़ाई, संस्कृत और कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य

Mon, 05 Sep 2022 04:59 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

New Education Policy in Chhattisgarh: मुख्यमंत्री ने राज्य में बच्चों की पढ़ने में रूचि बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा और बोली में पढ़ाई कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की है।  
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : फेसबुक/भूपेश बघेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Education Policy in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर एक बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने राज्य में बच्चों की पढ़ने में रूचि बढ़ाने के लिए स्थानीय भाषा और बोली में पढ़ाई कराने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर आयोजित एक समारोह में यह घोषणा की है।  

सप्ताह में एक दिन लागू रहेगी ऐसी व्यवस्था 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को घोषणा की कि सरकारी स्कूलों में छात्रों को सप्ताह में एक बार स्थानीय भाषा छत्तीसगढ़ी और आदिवासी बोलियों में पढ़ाया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर बघेल ने कहा कि इस कदम से न केवल स्थानीय भाषा और बोलियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों की पढ़ाई के प्रति रूचि भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

 

स्थानीय बोलियों में अध्ययन सामग्री की जा रही तैयार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छत्तीसगढ़ी और सरगुजा और बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों की स्थानीय बोलियों में अध्ययन सामग्री तैयार कर रही है। एक अन्य घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों (SAGES) में संस्कृत पढ़ाई जाएगी और इन संस्थानों में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य कर दी जाएगी।

 

नई शिक्षा नीति के तहत बालवाड़ी योजना शुरू

अधिकारी ने कहा कि सीएम बघेल ने 05 से 06 वर्ष की आयु के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत बालवाड़ी (किंडरगार्टन स्कूल) योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि चालू शैक्षणिक वर्ष में राज्य भर में कम से कम 5,173 बालवाड़ी खोले गए हैं और इस योजना का चरणबद्ध तरीके से और विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी जिलों में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज

हाल ही में सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को भेजे सर्कुलर में कहा था कि अगले तीन वर्षों में सभी जिला मुख्यालयों में इंग्लिश मीडियम मॉडल कॉलेज के रूप में संस्थान स्थापित किए जाएंगे। इन संस्थानों का नामकरण स्वामी आत्मानंद पर होगा। सीएम बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स को देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआत में जून 2023 से शुरू होने वाले अगले शैक्षणिक सत्र से राज्य के प्रमुख शहरों में 10 अंग्रेजी माध्यम के कॉलेज खोले जाएंगे। बाद में इसे अगले तीन वर्षों में सभी जिला मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से दोहराया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें