Bihar Police Recruitment 2025: रिक्त पदों का विवरण
इस भर्ती में कुल 19,838 कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद विभिन्न श्रेणियों के लिए आरक्षित किए गए हैं:
- अनारक्षित (General): 7,935 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1,983 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 3,174 पद
- अनुसूचित जनजाति (ST): 199 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 3,571 पद
- पिछड़ा वर्ग (BC): 2,381 पद
- पिछड़े वर्ग की महिलाएं: 595 पद
- महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण: 6,717 पद
- स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित: 397 पद
Bihar Police Constable Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन के बाद, प्राप्त लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉग इन करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और फिर आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- शुल्क जमा करने के बाद, फॉर्म को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।