फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 85 केवी, 28 एनवी खोलने को मंजूरी; 82000 से अधिक छात्रों को मिलेगी सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा

Sat, 07 Dec 2024 04:56 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 85 नए केवी और 28 नए एनवी खोलने को मंजूरी दी है। इनकी स्थापना के बाद 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने स्कूली शिक्षा को यथासंभव सुलभ बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस कदम से जहां बड़ी संख्या में छात्रों को फायदा होगा, वहीं रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे।

 

विज्ञापन
Trending Videos

Career Opportunity: रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

मोदी ने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "हमारी सरकार ने स्कूली शिक्षा को यथासंभव सुलभ बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इस कदम से जहां बड़ी संख्या में छात्रों को फायदा होगा, वहीं रोजगार के कई नए अवसर भी पैदा होंगे।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप समाज के हर वर्ग को स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराने और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी ने हिंदी में एक अन्य पोस्ट में कहा, "इसके तहत हमारी सरकार ने देशभर में 28 नए नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है। इससे आवासीय और गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा का और अधिक विस्तार होगा।"
विज्ञापन

85 नए केवी और 28 नए एनवी खोलने को मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को 85 नए केवी और 28 नए एनवी खोलने को मंजूरी दी। इसने एक केवी के विस्तार को भी मंजूरी दी। इन नए केवी के खुलने से देश भर में 82,000 से अधिक छात्रों को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

85 नए केवी की स्थापना और एक मौजूदा केवी के विस्तार के लिए 2025-26 से आठ साल की अवधि में कुल अनुमानित निधि की आवश्यकता 5,872.08 करोड़ रुपये है।

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आज की तारीख में 1,256 केंद्रीय विद्यालय कार्यरत हैं, जिनमें तीन विदेश (मास्को, काठमांडू और तेहरान) में स्थित हैं और इन विद्यालयों में 13.56 लाख छात्र पढ़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें