कौन से छात्र ले सकते हैं लाभ?
इस ऑफर का लाभ भारत के निवासी और 18 साल से ऊपर की आयु वाले कॉलेज स्टूडेंट्स ही उठा सकते हैं। छात्र के पास उसका पर्सनल गूगल अकाउंट होना चाहिए और कोई वैध यूनिवर्सिटी ईमेल आईडी या छात्र पहचान पत्र होना चाहिए। ऑफर सिर्फ 15 सितंबर 2025 तक वैलिड है। इस प्लान में स्टूडेंट्स को जेमिनी 2.5 Pro जैसे एडवांस्ड AI टूल्स, 2TB क्लाउड स्टोरेज से लेकर वीडियो बनाने के लिए Veo 3 का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।