फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa HSSC 12th Result 2019: गोवा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम आज 11 बजे आएंगे सामने

Tue, 30 Apr 2019 09:13 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

Goa HSSC 12th Result 2019: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) गोवा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2019 को आज यानी 30 अप्रैल, 2019 को सुबह 11 बजे घोषित किए जाने हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और कर रहें है परिणाम का इंतजार तो वे आज 11 बजे अपने 12वीं के परीक्षा परिणाम को गोवा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ghshse.gov.in पर जाकर देख सकेंगे। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि, गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा GBSHSE द्वारा 5 मार्च, 2019 से 26 मार्च, 2019 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट या अमर उजाला की रिजल्ट वेबसाइट जोकि नीचे दी गई है उस पर क्लिक करके देख सकते हैं। GBSHSE परीक्षा 2019 पूरे राज्य में 28 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे उल्लिखित निर्देशों का पालन करके अपने गोवा बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन

गोवा एचएसएससी परिणाम 2019 ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट पर  ghshse.gov.in जाएं।
चरण 2: परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 4: गोवा एचएसएससी परिणाम 2019 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
चरण 5: डाउनलोड करें और अपने परिणाम का एक प्रिंट आउट लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

Goa HSSC 12th Result 2019 परीक्षा परिणाम को देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें