नई दिल्ली में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय व पशु कल्याण विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा से फार्मेसी विभाग के योगश मूर्ति ने भाग लिया और उनको सीपीसीएसईए कमेटी में प्रतिभाग करने के लिए सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
सदस्य के रूप में चयनित हुए जीएलए विश्वविद्यालय फार्मेसी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर योगेश मूर्ति ने बताया कि नई दिल्ली में उन्होंने सर्वप्रथम अपना प्रशिक्षण पूरा किया। इसी प्रशिक्षण के आधार पर उन्हें सीपीसीएसईए का सदस्य मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला में देश के कोने-कोने से 170 प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यशाला में जानवरों के प्रयोगों पर नियंत्रण और पर्यवेक्षण के उद्देश्य के लिए समिति बनाई गई। इस दौरान लैबोरेटरी एनिमल की सुविधा के दिशा-निर्देश तय किए गए और अनुसंधान और शिक्षा में प्रयोग में लाये जाने वाले निर्धारित विभिन्न मानदंडों और शर्तों को बारीकी से समझाया गया।