फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए जीएलए में "अमेया" कार्यक्रम का आयोजन

Mon, 12 Mar 2018 03:05 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
"अमेया" कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा में "अमेया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय उद्यमी अल्यूमिनाई छात्रों सहित विभिन्न उद्यमी महिलाएं उपस्थित हुईं। उद्यमी महिलाओं ने छात्राओं को सशक्त  रहने के गुर सिखाये।
विज्ञापन


"अमेया" कार्यक्रम का शुभारंभ जीएलए की अल्यूमिनाई रिटायर्ड मेजर स्मिता वर्मा एवं मिस इंडिया पूजा अग्रवाल, मोटीवेशनल स्पीकर और होली पैड की चेयरमैन ओजस्वनी शर्मा, एक्टर, मॉडल डांसर आरती क्षेत्रपाल, उद्यमी स्वाती बोंदिया, उद्यमी पावनी खंडेलवाल, आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. चारूल भटनागर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  

आत्मनिर्भर लर्निंग की चेयरमैन पावनी खंडेलवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप किसी भी कार्य को करने के लिए अधिक सोच रहे हैं तो उसे बिना सोचे ही कर देना चाहिए, जिससे उस कार्य में गलती होने पर आगे सही करने के लिए रास्ता मिलेगा। 
विज्ञापन


उन्होंने अपना अनुभव छात्राओं से साझा करते हुए कहा कि ड्राइविंग सीखने के लिए एक ड्राइविंग स्कूल खोला। इसमें उन्होंने 160 से अधिक लोगों को ड्राइविंग सिखाई। उन्होंने साफतौर पर छात्राओं से कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। 
 
विज्ञापन

अमेया कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उद्यमी स्वाती बोंदिया ने एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में छात्राओं को विस्तार से बताया। विष्वविद्यालय की आईक्यूएसी की निदेशक प्रो. चारूल भटनागर ने कहा कि कुछ जगह वुमेन्स डे को लोकप्रिय बनाने के लिए महिलाओं को निजी तौर पर उपहार और ग्रीटिंग कार्ड भी दिए जाते हैं। 

कई लोग इस दिन इस तरह उपहार देकर महिलाओं के प्रति आभार और अपने प्यार को व्यक्त करने का अच्छा तरीका समझते हैं। इस दिन का असली सार यह है कि महिलाओं को उनकी शक्ति और उनको अपने अधिकारों की सही पहचान हो। इस दौरान फैशन शो और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

कार्यक्रम अंत तक कई उद्यमी महिलाओं ने छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम की संयोजक डॉ. पूजा पाठक ने किया। कार्यक्रम में जीएलए न्यूजैन आईडीसी का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर अनीष्या शर्मा, अंजना गोयल, कविता वर्मा, अंबिका गुप्ता, पलक मखीजा, गीताजंलि शर्मा, छात्रों में प्रिया सक्सेना, साक्षी, शिवांगी, प्रतीक्षा, शिवानी आदि उपस्थित रहे।     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें