जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के 2002 बैच के छात्र अक्षत गुप्ता को जर्मनी की कंपनी 'ओसराम' में मैनेजर बनाया गया है। इस सफलता से अक्षत बेहद खुश हैं। उन्होंने अपने विश्वविद्यालय के शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया है।
अक्षत जीएलए विश्वविद्यालय के शुरूआती बैच के छात्रों में से हैं। अक्षत ने बताया ‘1998 में जब हमने विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था, वो विश्वविद्यालय का पहला बैच था। हम सभी जानते हैं, जब कोई विश्वविद्यालय शुरू होता है तब शुरुआत में कितनी मुश्किलें आती हैं। लेकिन हमारे विश्वविद्यालय के शिक्षकों का हमें पूरा सहयोग मिला। मैं आज भी उन सभी शिक्षकों का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया। जिससे देश ही नहीं विदेश की कंपनियां भी जीएलए के छात्रों का लोहा मानती है।‘
बातचीत के दौरान अक्षत ने एक और बात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ के सक्रिय सदस्य हैं और इसी वजह से विश्वविद्यालय लगातार आना जाना होता रहता है। वो कहते हैं कि तब से आज तक उन्होने विश्वविद्यालय में आमूल-चूल परिवर्तन देखे हैं। यहां कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन छात्रों को हर संभव मदद देने को तैयार रहता है। साथ ही शिक्षकों के अलावा अलग-अलग इंडस्ट्री से भी लोगों को बुला कर छात्रों को क्लास दी जाती है। जो कि उनके लिए बहुत ही फायदे का है। अक्षत ने आखिर में बताया कि जीएलए ने उन्हें जो दिया है वो उसके हमेशा आभारी रहेंगे। और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के योगदान को भी कभी नहीं भूल सकते।