GITM GAT 2021: गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने GAT 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी gitm.edu के जरिए भी आवेदन कर सकते हैं।
आर्किटेक्चर, बेसिक साइंसेज, इंजीनियरिंग, मानविकी, कानून, प्रबंधन, नर्सिंग, पैरामेडिकल और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए 800 रुपये का शुल्क देना होगा। अभ्यर्थी GITM GAT 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करके और उसके बाद रजिस्ट्रेशन और आवेदन फॉर्म भरके कर सकते हैं।
GITM GAT 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबासाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट gitm.edu है।
- इसके बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- डॉक्यूमेंट्स जमा करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
GITM GAT 2021 को लेकर किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी संस्थान को gat@gitam.edu के जरिए मिल कर सकते हैं।