ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल स्किल डेवलपमेंट यानी एआईसीटीएसडी स्कॉलरशिप-
भारत सरकार की ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल स्किल डेवलपमेंट यानी एआईसीटीएसडी एक छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन करने जा रही है। आपको बता दें कि पास करने वाले को स्कॉलरशिप के रूप में 96000 रुपए मिलेंगे। इससे अलग उम्मीदवारों को अनेक सुविधाएं भी मिलेंगी। पढ़के हैं आगे...
- वे छात्र जो चौथी कक्षा से 12वीं कक्षा की स्कूली पढ़ाई कर रहा हो, वे आवेदन कर सकता है।
- कॉलेज छात्र भी इस स्कॉलरशिप के पात्र हैं।
- इसके अलावा वे भी आवेदन कर सकते हैं, जिसने कॉलेज पूरा करने के बाद प्रोफेनल्स की श्रेणी में आते हों पर उनकी अधिकतम उम्र 28 साल हो।
- स्कॉलरशिप पाने का इच्छुक उम्मीदवार एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका या दक्षिण अमेरिका महादेश का हो।
जीतने वाले को मिलेंगी ये सुविधाएं-
- स्कॉलरशिप जीतने वाले को पुरस्कार की राशि 96,000 रुपये मिलेगी।
- इसके साथ ही औद्योगिक प्रमाणित अंतरराष्ट्रीय स्तर का एआईसीटीएसडी सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
- जीतने वाले को इंटरनेशन स्कॉलरशिप ट्रॉफी भी मिलेगी।
- इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल के लिए 1,00,000 रुपये तक की रोबॉटिक ऑटोमेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सॉफ्टवेयर पर 1 साल की मुफ्त ट्रेनिंग और रिसर्च एंड डिवलपमेेंट में मदद भी मिलेगी।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजना प्रतियोगिता जोकि एआईसीटीएसडी द्वारा आयोजित होती है, उसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
दूसरी श्रेणी में आने वालों लोगों के लिए-
- स्कॉलरशिप जीतने वाले को पुरस्कार की राशि 25,000 रुपये मिलेगी।
- जीतने वाले को इंटरनेशन स्कॉलरशिप ट्रॉफी भी मिलेगी।
- इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल के लिए 75,000 रुपये तक की रोबॉटिक ऑटोमेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सॉफ्टवेयर पर 6 महीने की मुफ्त ट्रेनिंग और रिसर्च एंड डिवलपमेेंट में मदद भी मिलेगी।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजना प्रतियोगिता जोकि एआईसीटीएसडी द्वारा आयोजित होती है, उसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
तीसरे श्रेणी में आने वालों लोगों के लिए-
- स्कॉलरशिप जीतने वाले को पुरस्कार की राशि 10,000 रुपये मिलेगी।
- जीतने वाले को इंटरनेशन स्कॉलरशिप ट्रॉफी भी मिलेगी।
- इंडस्ट्रियल प्रोफेशनल के लिए 50,000 रुपये तक की रोबॉटिक ऑटोमेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा सॉफ्टवेयर पर 6 महीने की मुफ्त ट्रेनिंग और रिसर्च एंड डिवलपमेेंट में मदद भी मिलेगी।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर की परियोजना प्रतियोगिता जोकि एआईसीटीएसडी द्वारा आयोजित होती है, उसमें हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।
कैसे करें आवेदन-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें और सबमिट के साथ PAY Now पर क्लिक करें।
- आवेदन शुल्क के रूप में 240 रुपये का भुगतान करना होगा।
- विजेताओं का चयन परीक्षा के आधार पर होगा।
मुख्य तिथियां-
- आवेदन की अंतिम तिथि- 31 दिसंबर, 2019
- ऑनलाइन परीक्षा की तिथि-: 25 जनवरी, 2020
- ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम- 8 फरवरी, 2020
- अंतिम तिथि का परिणाम: 22 फरवरी, 2020
नेशनल टेलेंट सर्च परीक्षा-
एनसीईआरटी 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए नेशनल टेलेंट सर्च की परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। परीक्षा का उद्देश्य होनहार छात्रों का चयन तो है ही साथ ही शिक्षा के लिए आर्थिक रूप से मदद करना भी है। परीक्षा दो स्तरों के रूप में आयोजित होती है- राज्य और राष्ट्रीय। बता दें कि ये स्कॉलरशिप नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एनसीईआरटी द्वारा दी जाती है। स्कॉलरशिप के बारे में पढ़ते हैं आगे...
कौन-कौन कर सकता है आवेदन-
- मान्यता प्राप्त स्कूलों से 10वीं कर रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
- इसके लिए दो परीक्षाएं होंगी।
- दूसरी परीक्षा तक पहुंचने के लिए उम्मीदवार को पहली परीक्षा में सफल होना जरूरी है।
- बता दें कि चयन किए गए उम्मीदवारों को एक निश्चित राशि स्कॉलरशिप के तहत मिलती है।
- जो छात्र 11वीं या 12वीं में पढ़ रहे हैं उन्हें हर महीने 1,250 रुपए मिलेंगे।
- स्नातक और परास्नातक के लिए 2000 राशि तय की गई है।
- अगर कोई छात्र पीएचडी कर रहा है तो उसे यूजीसी के नियमों के अनुसार स्कॉलरशिप मिलेगी।
- सबसे पहले राज्य या केंद्रशासित प्रदेश द्वारा जारी राज्य स्तरीय सूचना को देखें।
- अब राज्य में संबंधित अधिकारी से संपर्क करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन पत्र में स्कूल के प्रिंसिपल के साइन होने जरूरी हैं।
- अब अपने आवेदन पत्र के साथ फीस भुगतान की रसीद राज्य के संपर्क अधिकारी के पास जमा करें।
मुख्य तिथियां-
- मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूहों के उम्मीदवार के लिए आवेदन की तिथि 2 नवंबर, 2019 है।
- अन्य सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि 3 नवंबर, 2019 है।
- पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों के लिए आवेदन की तिथि 17 नवंबर, 2019 है।
- दूसरे चरण की परीक्षा के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के उम्मीदवार के लिए आवेदन तिथि 20 मई, 2020 है।
इंडिया ग्लोबल लीडर्स स्कॉलरशिप 2019-20-
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड भारतीयों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आ रहा है। बता दें कि विश्वविद्यालय ने इंडिया ग्लोबल लीडर्स स्कॉलरशिप 2019-20 के लिए आवेदन मांगे हैं। ध्यान दें कि ये स्कॉलरशिप केवल उन छात्रों के लिए हैं जो भविष्य में यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में इकनॉमिक्स, बिजनस या लॉ में अंडरग्रेजुएट या पोस्टग्रेजुएट डिग्री के लिए एडमिशन लेंगे। आगे पढ़ते हैं इस स्कॉलरशिप के बारे में सबकुछ ...
कौन कर सकता है आवेदन-
- छात्र भारत का नागरिक होने के साथ-साथ वर्तमान में भारत में ही रह रहा हो।
- इससे पहले कभी ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई न की हो। पर ऑस्ट्रेलिया में अंग्रेजी की पढ़ाई करने वाले इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- उसके बाद आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सबमिट करें।
- अपना आवेदन पत्र जमा करें।
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत-
- सीवी और रेज्युमे
- अपना ओपिनियन लिखें( अधिकतम 1000 शब्द)
- रेफ्रेंस पत्र(किसी टीचिंग स्टाफ या एम्प्लॉयर से लिखवाया हुआ)
- सेमेस्टर 1 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - 30 नवंबर 2019
- सेमेस्टर 2 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि - 30 अप्रैल 2020
पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के छात्र-छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड की नई पेशकश, शुरू होने जा रहा है NCC का कोर्स