GCET 2022: तकनीकी शिक्षा निदेशालय (DTE), गोवा ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया 23 मई, 2022 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू की गई है। जो भी उम्मीदवार गोवा ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GCET) के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट goacet.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों काा पालन कर के पूरा कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
GCET 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन?
गोवा ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 मई, 2022 से शुरू कर दी गई है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय, गोवा ने इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जून, 2022 को निर्धारित की है। परीक्षा में शामिल होने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
GCET 2022 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 23 मई, 2022
- आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 10 जून, 2022
- GCET 2022 परीक्षा की तारीख- 27 और 28 जून, 2022
GCET 2022: आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
गोवा ने कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। हालांकि, जो भी उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तारीख के बाद आवेदन शुल्क जमा करेंगे उन्हें 1500 रुपये लेट फीस के साथ कुल 3500 रुपये जमा करने होंगे।
GCET 2022: परीक्षा का पैटर्न
GCET 2022 परीक्षा राज्य के विभिन्न केंदों पर ऑफलाइन मोड में होगी। इसमें फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सेक्शन में 75 प्रश्न होंगे और इन सवालों के जवाब देने के लिए उम्मीदवारों के पास में हर सेक्शन के लिए कुल 2 घंटे का समय होगा। वहीं, प्रश्न अंग्रेजी माध्यम में पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों के पास में परीक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक भी होने चाहिए।