गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में 15 जुलाई से परास्नातक के लिए सीधे दाखिले होंगे। वर्तमान में चार जुलाई से स्नातक कोर्सेज के लिए सीधे दाखिले हो रहे हैं। जो कि साथ ही जारी रहेंगे। जून से काउंसलिंग प्रक्रिया जारी थी। इसके समाप्त होने के बाद बची सीटों पर सीधी भर्ती शुरू हुई थी। अब 15 जुलाई से एमए, एमकॉम, एमएससी आदि कोर्स के लिए सीधी भर्ती शुरू होगी। एमए इन बौद्ध दर्शन विभाग, एमए इन एप्लाइड साइंस, एमए इन सोशल वर्क, एमए इन इकोनॉमिक्स, एमए इन पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशन के कोर्स में दाखिले लिए जा सकेंगे। इसके अलावा एमएससी इन बायोटेक, फिजिक्स, केमेस्ट्री, फूड साइंस, एमएससी इन बायोटेक्नोलॉजी और एमकॉम के कोर्स में सीधे दाखिले होंगे। इसके अलावा 50 सीटों पर रुहेलखंड विवि की ओर से लिए गए बीएड परीक्षा के अंतर्गत दाखिले लिए गए हैं। ब्यूरो
छात्रावास कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण :
नये सत्र में नये छात्रों को व्यावहारिक एवं अन्य सुविधा देने अथवा पहली बार छात्रावास में रहने वाले छात्रों को व्यवहारिक एवं अन्य प्रकार कि समस्याओं से निपटने के लिए कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। कुलसचिव बच्चू सिंह, डा नावेद जफर रिजवी, डा विमलेश और सुरक्षा अधिकारियों ने कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। बच्चू सिंह ने छात्रों की जरूरतों एवं समस्याओं के प्रति सक्रिय रहने के महत्व पर जोर दिया। डॉ. विमलेश ने छात्रावास कर्मचारियों को कंप्यूटर संबंधित जानकारी दी।