Goa Board SSC Time Table 2026: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBHSE) ने गोवा बोर्ड एसएससी टाइम टेबल 2026 जारी कर दिया है। 2026 में गोवा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त होंगी। जीबीएसएचएसई ने आधिकारिक वेबसाइट gbshse.in. पर 2026 के लिए कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है।
बोर्ड के नोटिस के अनुसार, स्कूल मूल्यांकन विषयों में सैद्धांतिक परीक्षाएं जिनका समय सारिणी में उल्लेख नहीं किया गया है, स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी, जिसमें शारीरिक शिक्षा विषय में CWSN छात्रों के लिए सैद्धांतिक परीक्षाएं शामिल हैं। छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।