रूस, कनाडा और ब्राजील भी सूची में शामिल
इस रिपोर्ट के मुताबिक, रूस विमान हादसों के मामले में दूसरे नंबर पर है, जहां अब तक कुल 539 हादसे दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कनाडा में 191, ब्राजील में 190, और कोलंबिया में 184 विमान हादसे हुए हैं। ये आंकड़े यह दर्शाते हैं कि केवल उड़ानों की संख्या ही नहीं, बल्कि मौसम, तकनीकी संसाधन और भौगोलिक स्थितियां भी विमान सुरक्षा पर गहरा असर डालती हैं।
जानें भारत की स्थिति
Statista की रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा विमान हादसों वाले देशों की टॉप 10 सूची में दसवें स्थान पर है। पिछले 77 वर्षों (1945–2022) के दौरान भारत में कुल 95 विमान हादसे दर्ज किए गए हैं। भारत के ठीक बाद चीन का नंबर आता है, जहां 76 प्लेन क्रैश की घटनाएं हुई हैं।