फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2021: 17.82 फीसदी छात्र पास, 7 चरणों में ऐसे देखें रिजल्ट

Sat, 20 Mar 2021 10:37 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
गेट परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
GATE Result 2021: गेट 2021 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस साल गेट (GATE) परीक्षा में कुल 17.82 फीसदी छात्र पास हुए हैं। गेट परीक्षा में कुल 7,11,542 विद्यार्थी बैठे थे, जिनमें से 1,26,813 अभ्यर्थियों ने एग्जाम में सफलता पाई है। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (GATE) का रिजल्ट भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-नर्सरी दाखिला : निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहली सूची आज होगी जारी

 
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
गेट परीक्षा में पास कुल विद्यार्थियों में 98732 पुरुष और 28081 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।  अभ्यर्थी 30 मार्च से लेकर 30 जून तक फ्री में गेट परीक्षा 2021 का स्कोरकोर्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें कि गेट परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन तय वक्त से पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल गेट परीक्षा के लिए 8,82,684 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि बीते साल 8.59 लाख उम्मीदवारों ने ही आवेदन किया था। परीक्षा का आयोजन कोरोना महामारी के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत 5, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
अभ्यर्थी गेट (GATE 2021) परीक्षा का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें GATE 2021 का रिजल्ट
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां होम पेज पर आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-अब आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इस तरह आपका गेट का रिजल्ट खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें