फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2021: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया प्रवेश पत्र, 5 चरणों में ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 09 Jan 2021 02:13 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छात्राएं - फोटो : iStock
विज्ञापन

GATE Admit Card 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे ने गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आईआईटी बॉम्बे ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गेट 2021 (GATE 2021) का एडमिट कार्ड जारी किया। जिन अभ्यर्थियों ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-जानिए देश की अफसरशाही के बारे में: किस पर पद मिलते हैं क्या अधिकार

आधिकारिक वेबसाइट
gate.iitb.ac.in

गेट 2021 परीक्षा 5 फरवरी, 6, 7, 12, 13 और 14 फरवरी को होगी। परीक्षा का आयोजन दो सत्रों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी और दूसरी पाली दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। GATE 2021 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च का जारी किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी, जिसकी अवधि तीन घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


GATE 2021 के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट gate.iitb.ac.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही प्रवेश पत्र का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करें।
-इसके बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-ICAI CA Admit Card 2021:  जनवरी 2021 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड


अभ्यर्थियों के लिए गेट परीक्षा का मॉक टेस्ट पहले ही जारी हो चुका है।  ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसके जरिए देश के आईआईटी संस्थानों में इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और मास्टर्स कोर्सेस में दाखिला मिलता है। यह परीक्षा 27 विषयों के लिए हो रही है। परीक्षा आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के विषयों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित होती है। परीक्षा में कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें