भाग लेने वाले संस्थान
इस प्रक्रिया में देश के कई बड़े संस्थान शामिल हैं, जैसे आईआईएससी बेंगलुरु और कई आईआईटी जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी रुड़की आदि।
सीओएपी 2026 राउंड शेड्यूल
सीओएपी 2026 में कुल 10 राउंड होंगे, जिनमें उम्मीदवार ऑफर देख सकते हैं और फैसला ले सकते हैं:
| राउंड |
तारीख और समय |
Retain & Wait विकल्प |
| राउंड 1 |
11 मई (सुबह 10 बजे) से 13 मई (सुबह 9 बजे) |
हां |
| राउंड 2 |
17 मई से 20 मई |
हां |
| राउंड 3 |
24 मई से 27 मई |
हां या नहीं |
| राउंड 4 |
31 मई से 3 जून |
हां या नहीं |
| राउंड 5 |
5 जून से 10 जून |
नहीं |
| राउंड 6 |
13 जून से 17 जून |
नहीं |
| राउंड 7 |
20 जून से 23 जून |
नहीं |
| राउंड 8 |
27 जून से 1 जुलाई |
नहीं |
| राउंड 9 |
3 जुलाई से 5 जुलाई |
नहीं |
| राउंड 10 |
8 जुलाई से 10 जुलाई |
नहीं (जरूरत होने पर) |
जरूरी नियम
उम्मीदवार Retain and Wait विकल्प एक ही संस्थान और कोर्स के लिए अधिकतम दो बार ही चुन सकते हैं।
- राउंड 1 से 4 तक Accept & Freeze, Retain & Wait और Reject तीनों विकल्प मिलते हैं।
- अगर कोई उम्मीदवार समय पर कोई विकल्प नहीं चुनता है, तो उसका ऑफर अपने आप रद्द हो जाएगा।
- राउंड 5 से आगे सिर्फ Accept & Freeze या Reject का विकल्प मिलेगा।
- राउंड 10 तभी होगा जब कुछ IIT आगे प्रक्रिया जारी रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हर राउंड में समय पर लॉगिन करके सही निर्णय लें, ताकि अच्छा मौका हाथ से न निकल जाए।