फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE COAP 2025: एमटेक एडमिशन और पीयूसी भर्ती के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें गेट सीओएपी की तिथियां

Thu, 20 Mar 2025 11:20 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE COAP 2025 Dates Out: गेट सीओएपी के माध्यम से एम.टेक प्रवेश और पीएसयू भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां घोषित की गई हैं। उम्मीदवारों के लिए ऑफर देखने और निर्णय लेने के लिए विभिन्न राउंड्स की समय-सारिणी नीचे बताई गई है।
विज्ञापन
GATE COAP 2025 Dates - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE COAP 2025 Dates: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के माध्यम से एम.टेक काउंसलिंग के लिए कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। सीओएपी 2025 के लिए पंजीकरण जल्द ही (gate.iisc.ac.in/coap2025) पर शुरू होगा। 

विज्ञापन


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने 19 मार्च को GATE 2025 के परिणाम घोषित किए हैं। उम्मीदवार अब अपनी रैंक और स्कोर के आधार पर विभिन्न एम.टेक प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

मुख्य राउंड्स की समय-सारिणी:

राउंड संख्या ऑफर देखने और निर्णय लेने की समयावधि स्वीकार करें और फ्रीज करें बनाए रखें और प्रतीक्षा करें अस्वीकार करें और प्रतीक्षा करें
राउंड 1 मई 13 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 15 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां हां
राउंड 2 मई 20 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 22 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां हां
राउंड 3 मई 27 (10:00 पूर्वाह्न) से मई 29 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां/नहीं* हां
राउंड 4 जून 02 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 04 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां/नहीं* हां
राउंड 5 जून 08 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 10 (09:00 पूर्वाह्न) हां नहीं हां
 

COAP 2025: ऑफर स्वीकृति के नियम और चयन विकल्प

यदि किसी उम्मीदवार ने पिछले दो राउंड्स में एक ही ऑफर (समान संस्थान और समान कार्यक्रम) के लिए "रिटेन एंड वेट" (बनाए रखें और प्रतीक्षा करें) विकल्प का दो बार चयन किया है, तो तीसरी बार यह विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।

राउंड 1 से 4 के लिए विकल्प
इन राउंड्स में उम्मीदवार के पास निम्नलिखित तीन विकल्प होंगे:
  • स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze) – ऑफर को स्वीकार करके आगे के राउंड्स में भाग नहीं लेना।
  • रिटेन एंड वेट (Retain & Wait)- ऑफर को बनाए रखते हुए बेहतर ऑफर की प्रतीक्षा करना (लेकिन एक ही ऑफर के लिए इसे दो बार से अधिक नहीं चुना जा सकता)।
  • अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को अस्वीकार करना और अगले राउंड्स में नए ऑफर का इंतजार करना।

जरूरी शर्त

  • "रिटेन एंड वेट" विकल्प को हर ऐसे राउंड में चुनना होगा जहां यह उपलब्ध है।
  • यदि किसी राउंड में उम्मीदवार कोई भी निर्णय नहीं लेता है, तो उस राउंड के सभी ऑफर स्वचालित रूप से अस्वीकृत माने जाएंगे और वे भविष्य के राउंड में उपलब्ध नहीं होंगे।

राउंड 5- निर्णायक राउंड

  • स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze)- ऑफर को स्वीकार करके प्रक्रिया समाप्त करना।
  • अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को ठुकराना और किसी अन्य विकल्प पर विचार न करना।
विज्ञापन

अतिरिक्त निर्णायक राउंड्स की समय-सारिणी:

राउंड संख्या ऑफ़र देखने और निर्णय लेने की समयावधि स्वीकार करें और फ्रीज करें अस्वीकार करें
राउंड 6 जून 15 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 17 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां
राउंड 7 जून 21 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 23 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां
राउंड 8 जून 27 (10:00 पूर्वाह्न) से जून 29 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां
राउंड 9 जुलाई 03 (10:00 पूर्वाह्न) से जुलाई 05 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां
राउंड 10 जुलाई 09 (10:00 पूर्वाह्न) से जुलाई 11 (09:00 पूर्वाह्न) हां हां
 

निर्णायक राउंड्स (Round 6 - 10) के नियम

  • स्वीकार करें और फ्रीज करें (Accept & Freeze) – ऑफर को स्वीकार करके आगे की प्रक्रिया को समाप्त करना।
  • अस्वीकार करें (Reject)- ऑफर को ठुकराना और भविष्य में किसी भी अन्य ऑफर के लिए पात्रता समाप्त करना।

राउंड 9 के बाद जारी रखने वाले IITs

जिन IITs ने COAP प्रक्रिया को राउंड 9 के बाद भी जारी रखने का निर्णय लिया है, वे उम्मीदवारों को अतिरिक्त अवसर प्रदान करेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें