फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2027 की तिथियां जारी: अगले महीने शुरू होगा पंजीकरण, कब होगी परीक्षा? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Mon, 20 Jul 2026 03:01 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2027 Schedule Released: आईआईटी मद्रास ने गेट परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि परीक्षा 6 से 21 फरवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार पहली बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) पेपर जोड़ा गया है और पंजीकरण के लिए डिजिलॉकर व फेस ऑथेंटिकेशन भी लागू किया जाएगा।
 
विज्ञापन
GATE 2027 - फोटो : gate2027.iitm.ac.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2027 Exam Dates: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षा में कई अहम बदलाव किए गए हैं। करीब पांच साल बाद सिलेबस में संशोधन किया गया है और पहली बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) विषय को अलग परीक्षा पेपर के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को डिजिलॉकर (DigiLocker) और फेस ऑथेंटिकेशन से जोड़ा गया है। संस्थान ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे पंजीकरण के दौरान इन दोनों सत्यापन प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करें।

GATE 2027 का पूरा शेड्यूल

 

गतिविधि तिथि
GOAPS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन शुरू 14 अगस्त 2026
नियमित आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार शुरू 14 अक्तूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि 21 अक्तूबर 2026
परीक्षा शहर आवंटन की सूचना 4 जनवरी 2027
एडमिट कार्ड जारी बाद में घोषित किया जाएगा (TBA)
परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027
परिणाम घोषित 19 मार्च 2027

पहली बार शामिल किया गया ये पेपर

करीब पांच साल बाद सिलेबस में संशोधन किया गया है और पहली बार रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) नाम से नया परीक्षा पेपर शामिल किया गया है।

इसके अलावा परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में डिजिलॉकर (DigiLocker) और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी जोड़ी गई है।

पहली बार होगा रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन पेपर

आईआईटी मद्रास ने बढ़ती औद्योगिक जरूरतों और ऑटोमेशन व इंटेलिजेंट सिस्टम्स के क्षेत्र में विशेषज्ञता की मांग को देखते हुए रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (RA) विषय को अलग पेपर के रूप में शामिल किया है।

संस्थान के अनुसार, लगभग पांच वर्ष बाद GATE के सिलेबस में बदलाव किया गया है ताकि परीक्षा का स्वरूप वर्तमान शैक्षणिक और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सके।

अब कुल 30 पेपर होंगे

GATE 2027 में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। टेक्सटाइल इंजीनियरिंग एंड फाइबर साइंस (TF) पेपर को अब इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) के सेक्शनल पेपर में शामिल कर दिया गया है।
  • इन बदलावों के बाद GATE 2027 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे।
  • एक या दो पेपर देने का विकल्प
  • उम्मीदवार निर्धारित संयोजनों (Approved Combinations) के अनुसार एक या दो पेपर में शामिल हो सकेंगे।
  • सभी प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होंगे।

डिजिलॉकर और फेस ऑथेंटिकेशन से होगा पंजीकरण

परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इस बार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को डिजिलॉकर से जोड़ा गया है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापित करने के लिए फेस ऑथेंटिकेशन भी अनिवार्य किया जाएगा।

आईआईटी मद्रास ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते डिजिलॉकर और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि पंजीकरण और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

क्या है गेट परीक्षा?

GATE देश की प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाओं में से एक है। इसके स्कोर का उपयोग आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी सहित विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश और कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में भर्ती के लिए किया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें