फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में चमके लखनऊ के सितारे; वेदांत, यश, विवान और तन्मय ने जीते स्वर्ण पदक

Mon, 20 Jul 2026 02:48 PM IST
Akash Kumar माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ के खिलाड़ियों ने कमाल किया। बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में वेदांत, यश, विवान और तन्मय ने गोल्ड जीता। वहीं श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने सिल्वर और वेदांत ने व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता।
 
विज्ञापन
South Asian Karate Championship - फोटो : यूपी कराटे एसोसिएशन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucknow: शहर के कराटे खिलाड़ियों ने बांग्लादेश में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। टीम काता स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने के साथ लखनऊ के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी रजत और कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन

लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण पदक

वर्ल्ड कराटे फेडरेशन व एशियन कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में बांग्लादेश कराटे फेडरेशन की ओर से 15 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बालक जूनियर टीम काता स्पर्धा में वेदांत सिंह, यश सिंह, विवान आहूजा और तन्मय पटेल की चौकड़ी ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया।

इस वर्ग में मेजबान बांग्लादेश की टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के महासचिव जसपाल सिंह ने बताया कि इस चैंपियनशिप में बालक व्यक्तिगत कैडेट काता स्पर्धा में श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस वर्ग का स्वर्ण पदक नेपाल के खिलाड़ी ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

कराटे की मजबूत होती प्रतिभा: यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव

इसके अलावा स्वर्ण पदक विजेता काता टीम के सदस्य वेदांत सिंह ने बालक जूनियर कुमिते के 54 किलोग्राम से कम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपनी उपलब्धियों में एक पदक और जोड़ा। लखनऊ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि दक्षिण एशियाई स्तर पर खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में कराटे की मजबूत होती प्रतिभा और सुनियोजित प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है।

कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के चेयरमैन कुणाल सिल्कू (आईएएस), अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सैयद रफत जुबैर रिजवी एवं आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष जायसवाल एवं कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने भी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें