GATE 2026 Late Fees: इतना है विलंब शुल्क
लेट फीस के साथ आवेदन करने पर महिला, SC, ST और PwD उम्मीदवारों को 1,500 रुपये, जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा।
महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए:
- नियमित शुल्क: 1,000 रुपये प्रति टेस्ट पेपर
- विलंब शुल्क (9 अक्तूबर तक): 1,500 रुपये प्रति टेस्ट पेपर
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए:
- नियमित शुल्क: 2,000 रुपये प्रति टेस्ट पेपर
- विलंब शुल्क (9 अक्तूबर तक): 2,500 रुपये प्रति टेस्ट पेपर
यदि आवेदन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की गलती या समस्या आती है, तो उम्मीदवार 022-2576 7068 और 022-2572 4054 हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
GATE 2026 Exam Date: फरवरी में होगी परीक्षा
आईआईटी गुवाहाटी की ओर से गेट 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह का सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर का सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे तक चलेगा।
इस बार हुए कुछ अहम बदलाव
इस बार आईआईटी गुवाहाटी ने इंजीनियरिंग साइंसेज विषय के अंतर्गत एक नया एनर्जी साइंस सेक्शनल पेपर जोड़ा है, जिससे उम्मीदवारों को अधिक विकल्प मिलेंगे। इस पेपर में मैटेरियल साइंस, सॉलिड मैकेनिक्स, फ्लूइड मैकेनिक्स, थर्मोडायनामिक्स, पॉलिमर साइंस एंड इंजीनियरिंग, फूड टेक्नोलॉजी, एटमॉस्फेरिक एंड ओशैनिक साइंसेज और एनर्जी साइंस जैसे विषय शामिल हैं।
इसके अलावा, संस्थान ने टू-पेपर कॉम्बिनेशन लिस्ट भी जारी की है, जिससे उम्मीदवार अपनी पसंद के अनुसार दूसरा पेपर चुन सकते हैं। हालांकि, दोनों पेपर का चयन केवल उन्हीं संयोजनों से किया जा सकता है जो आईआईटी गुवाहाटी द्वारा स्वीकृत हैं।
आवश्यक दस्तावेज
आवेदन शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास अपलोड करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की डिजिटल प्रतियां तैयार हैं:
- हाल ही का पासपोर्ट आकार का फोटो
- स्कैन किए गए हस्ताक्षर
- वैध फोटो पहचान प्रमाण (आधार, पैन, पासपोर्ट, आदि)
- श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि एससी/एसटी/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए लागू हो)
- PwD/UDID या डिस्लेक्सिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
- डिग्री प्रमाणपत्र या अनंतिम प्रमाणपत्र