फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2026 Registration: गेट 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, 28 सितंबर तक करें आवेदन; जानें जरूरी बातें

Thu, 28 Aug 2025 09:23 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2026: गेट 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। उम्मीदवार 28 सितंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। यह परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
GATE 2026 registration - फोटो : Gate 2026 Official Website
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2026 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आज, 28 अगस्त 2025 से आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


गेट 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2025 है। वहीं, उम्मीदवारों को अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन करने का एक्सटेंडेड विंडो 9 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

फरवरी में होगी गेट परीक्षा

आईआईटी गुवाहाटी ने जानकारी दी है कि GATE 2026 परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी को आयोजित की जाएगी। गेट 2026 परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पूर्वाह्न सत्र 9:30 बजे से 12:30 बजे और अपराह्न सत्र 2:30 बजे से 5:30 बजे। प्रवेश पत्र 2 जनवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि स्कोर कार्ड उम्मीदवार 27 मार्च से 31 मई 2026 तक मुफ्त में डाउनलोड कर सकेंगे।

GATE Exam 2026: गेट परीक्षा में इस बार हुए तीन बड़े बदलाव, पंजीकरण करने से पहले जानें कितना बढ़ा आवेदन शुल्क

GATE 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रक्रिया शुरू:- 28 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि:- 28 सितंबर 2025
  • एक्सटेंडेड आवेदन विंडो की अंतिम तिथि:- 9 अक्तूबर 2025 (लेट फीस के साथ)
  • परीक्षा की तिथियां:- 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026

परीक्षा में जोड़ा गया नया पेपर 

इस बार GATE 2026 में इंजीनियरिंग साइंस (XE) के अंतर्गत ऊर्जा विज्ञान का नया पेपर जोड़ा गया है। हालांकि, कुल परीक्षा पत्रों की संख्या 30 ही रहेगी। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में दो शिफ्टों में होगी - सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।

विज्ञापन

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

गेट 2026 का पूरा आवेदन प्रोसेस ऑनलाइन होगा, जिसमें फॉर्म भरना, शुल्क भुगतान और जरूरी दस्तावेज अपलोड करना शामिल है। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क 1,000 रुपये (नियमित अवधि) और 1,500 रुपये (विस्तारित अवधि) है। अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 2,000 रुपये (नियमित अवधि) और 2,500 रुपये (विस्तारित अवधि) रखा गया है।

कैसे कर सकेंगे आवेदन?

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।  
  • सबसे पहले अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • इसमें व्यक्तिगत जानकारी (नाम, जन्मतिथि, पता), शैक्षिक योग्यता, परीक्षा केंद्र का चुनाव आदि भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी प्रमाण पत्र (जैसे कैटेगरी सर्टिफिकेट, दिव्यांग सर्टिफिकेट आदि) अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से आवेदन शुल्क जमा करें।
  • सभी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें