परीक्षा की तारीखें और समय-सारणी
आईआईटी गुवाहाटी गेट 2026 परीक्षा का आयोजन 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को करेगा। यह परीक्षा 30 विषयों के लिए दो शिफ्टों में होगी -
- सुबह की शिफ्ट: 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
- दोपहर की शिफ्ट: 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
हाल ही में आईआईटी गुवाहाटी ने स्पष्ट किया है कि गेट 2026 का टाइमटेबल यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा (ESE 2026) से टकराएगा नहीं, जो 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
इसके तहत प्रमुख इंजीनियरिंग विषय जैसे सिविल इंजीनियरिंग (CE), मैकेनिकल (ME), इलेक्ट्रिकल (EE), जियोलॉजी और जियोफिजिक्स (GG), इलेक्ट्रॉनिक्स (EC), इंस्ट्रूमेंटेशन (IN), प्रोडक्शन और इंडस्ट्रियल (PI) तथा जियोमैटिक्स (GE) को 8 फरवरी के दिन नहीं रखा जाएगा।
GATE 2026: आवेदन फॉर्म में क्या-क्या बदला जा सकता है
उम्मीदवार आवेदन सुधार विंडो में निम्नलिखित विवरणों में संशोधन कर सकते हैं:
- उम्मीदवार का नाम
- जन्मतिथि
- लिंग (Gender)
- PwD या Dyslexic स्थिति में बदलाव
- श्रेणी परिवर्तन (SC/ST से अन्य या अन्य से SC/ST)
- परीक्षा विषय में बदलाव
- परीक्षा शहरों की प्राथमिकता में बदलाव
- दूसरा पेपर जोड़ना
GATE 2026 Application Correction: आवेदन में सुधार कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Login” या “GOAPS (GATE Online Application Processing System)” लिंक पर क्लिक करें।
- Enrollment ID और Password से लॉगिन करें।
- “Application Form Correction” या “Edit Application” विकल्प चुनें।
- अपने आवेदन फॉर्म को ध्यान से जांचें और आवश्यक बदलाव करें।
- सभी परिवर्तन GATE 2026 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होने चाहिए और संबंधित दस्तावेजों से मेल खाने चाहिए।
- बदलाव करने के बाद Correction Fee का ऑनलाइन भुगतान करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से)।
- सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करें।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।