फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GATE 2025 Registration: गेट परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, इतना लगेगा विलंब शुल्क

Mon, 07 Oct 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GATE 2025: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की आज विलंब शुल्क के साथ गेट परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। उम्मीदवारों के पास आवेदन का आज आखिरी मौका है। योग्य उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GATE 2025 Registration: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (III) रुड़की आज, 7 अक्तूबर, 2024 को विलंब शुल्क के साथ ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के पंजीकरण बंद कर देगा। गेट 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को आयोजित होने वाली है। पात्र अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (gate2025.iitr.ac.in) के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन


परीक्षा कुल 30 टेस्ट पेपर के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। संस्थान ने बताया कि उम्मीदवारों को उपलब्ध दो-पेपर संयोजनों में से अधिकतम दो टेस्ट पेपर देने की अनुमति होगी। 

Trending Videos

इतना लगेगा विलंब शुल्क
आवेदन करने के दौरान सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को अलग-अलग विलंब शुल्क देना होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, विस्तारित अवधि के दौरान पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और विकलांग व्यक्तियों (PWD) श्रेणियों के लिए प्रति टेस्ट पेपर 1,400 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेशी नागरिकों सहित अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,300 रुपये प्रति टेस्ट पेपर है

वित्तीय सहायता संस्थान ने बताया कि, गेट में क्वालिफाइंग स्कोर का उपयोग विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। इसमें इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला और मानविकी जैसे क्षेत्रों में मास्टर कार्यक्रम और प्रत्यक्ष डॉक्टरेट कार्यक्रम शामिल हैं।

गेट स्कोर का उपयोग शिक्षा मंत्रालय (MOE) और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा समर्थित संस्थानों में प्रासंगिक शाखाओं में डॉक्टरेट कार्यक्रमों के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

इतनी मिलेगी छात्रवृति
स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति के तहत मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) छात्रों को 22 महीने की अवधि के लिए 12,400 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) या मास्टर ऑफ साइंस (MSc) के समकक्ष डिग्री प्राप्त करने के बाद डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PHD) कार्यक्रमों में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए, वैध गेट स्कोर के साथ, पहले दो वर्षों के लिए वित्तीय सहायता 37,000 रुपये प्रति माह है। तीसरे से पांचवें वर्ष तक, यह राशि बढ़कर 42,000 रुपये प्रति माह हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें