फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSI CS June 2025: आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा के लिए नामांकन शुरू, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 27 Feb 2025 11:17 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICSI CS June 2025 Exam: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान सीएस जून परीक्षा के लिए नामांकन प्रक्रिया करेगा। आधिकारिक शेड्यूल में पंजीकरण विंडो खुलने की तिथि 26 फरवरी बताई गई है। उम्मीदवार पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
विज्ञापन
ICSI CS June 2025 Exam - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS June 2025 Exam: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान आईसीएसआई सीएस जून 2025 परीक्षा नामांकन प्रक्रिया चालू कर दी है, जो उम्मीदवार जून परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट (icsi.edu) के माध्यम से सीधा लिंक पा सकते हैं। 

विज्ञापन


बिना विलंब शुल्क के नामांकन और मॉड्यूल/समूह जोड़ने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2025 है, जबकि विलंब शुल्क के साथ आवेदन 9 अप्रैल, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम, वैकल्पिक विषयों और छूट अनुरोधों में बदलाव सहित नामांकन संशोधन 1 मई, 2025 तक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन

 

1 जून से शुरू होगी परीक्षा

आईसीएसआई सीएस जून 2025 परीक्षा 1 जून से शुरू होगी और 10 जून, 2025 को समाप्त होगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित होगी। 

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा न्यायशास्त्र, व्याख्या और सामान्य कानून से चालू होगी, प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस - 2017) परीक्षा शासन, जोखिम प्रबंधन, अनुपालन और नैतिकता से शुरू होगी और प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस - 2022) पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ESG) - सिद्धांत और अभ्यास पत्रों से चालू होगी।

आवेदन शुल्क

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए परीक्षा शुल्क 1500 रुपये प्रति समूह निर्धारित है, जबकि प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए यह 1800 रुपये प्रति मॉड्यूल या समूह है। सभी चरणों के लिए 250 रुपये का विलंब शुल्क लागू होता है, और परीक्षा केंद्र, मॉड्यूल, माध्यम या वैकल्पिक विषय में किसी भी बदलाव के लिए प्रत्येक बदलाव के लिए अतिरिक्त 250 रुपये की आवश्यकता होती है। छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि सिस्टम असफल लेनदेन सहित सभी लेनदेन के लिए एक अनुरोध आईडी और लेनदेन आईडी प्रदान करता है।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट (icsi.edu) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने पर खाते में लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें